फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गायन प्रतियोगिता में डीएमए के अमोस और व्हॉइट हॉल के हेमंत बने विजेता

गायन प्रतियोगिता में डीएमए के अमोस और व्हॉइट हॉल के हेमंत बने विजेता

Mon, 16 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
गायन प्रतियोगिता में डीएमए के अमोस और व्हॉइट हॉल के हेमंत बने विजेता
गायन प्रतियोगिता में डीएमए के अमोस और व्हॉइट हॉल के हेमंत बने विजेता
विज्ञापन

रामपुर। संस्कार भारती द्वारा गीत-गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल राउंड शनिवार रात आयोजित किया गया। जिसमें राम वर्ग में व्हॉइट हॉल पब्लिक स्कूल के हेमंत कुमार गंगवार और श्याम वर्ग में दयावती मोदी एकेडमी के अमोस लाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन के बाद मीनू सक्सेना ने सरस्वती वंदना और सुंदरम यादव ने साथियों के साथ संस्कार भारती का ध्येय गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता राम व श्याम दो वर्गों में आयोजित हुई। जिसमें फाइनल प्रतिभागी हेमंत गंगवार ने ओ पालन हारे, अनम आलिया ने ऐसा देश है मेरा, जेसमीन कौर ने शबद वाणी, जसप्रीत कौर ने ऐ मेरे प्यारे वतन, विपिन वशिष्ठ ने इक बार हमसे सांवरे नजरे मिलाइये, दानिश ने संदेसे आते हैं, जैद खान ने तोहरा मन दर्पण कहलाए, अंकित शर्मा ने सामने आओगे या आज भी परदा होगा, विश्वास चरन ने मेरा रंग दे बसंती चोला, स्वप्निल राम ने ओम नम: शिवाय, अमोस लाल ने वंदे मातरम, कार्तिक त्यागी ने कर चले हम फिदा जान ओ तन साथियों गीत प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में आकाशवाणी केंद्र के उद्घोषक सुरेन्द्र राजेश्वरी, सरिता कक्कड़ और शंखधार ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति के आधार पर राम वर्ग में हेमंत गंगवार को प्रथम, विश्वास चरन को द्वितीय और जैद खान को तृतीय स्थान दिया। श्याम वर्ग में अमोस लाल पहले, स्वप्निल राज दूसरे और विपिन वशिष्ठ तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही आडिशन में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में डीएमए के शिक्षक राजीव सक्सेना और रोहित कुकरेती ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। नेहा कपूर की टीम ने नृत्य पेश किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण एवं यांत्रिकी सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने संस्कार भारती को संस्कारों का भारत बनाने वाली संस्था की संज्ञा दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, रेडिको खेतान के प्रबंधक प्रशासन इंद्रपाल सिंह, संस्कार भारती के राष्ट्रीय सह साहित्य प्रमुख देवेन्द्र देव, जिला विद्यालय निरीक्षक जेके वर्मा, डीएमए की प्रधानाचार्या डा. सुमन तोमर, सनातन रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक आदित्य वर्मा ने प्रतियोगिता की आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम समापन वंदे मातरम गीत से हुआ। इस अवसर पर उमेश सिंघल, रविन्द्र तोमर, अशोक सिंह, अचल राज पांडेय, कपिल आर्य, योगेन्द्र चौहान, नितिन राजपूत, पीयूष सक्सेना, हर्ष गुप्ता, शुभम सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed