{"_id":"5962829a4f1c1b4c698b456b","slug":"51499628186-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैग- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैग- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नकवी के दरबार में तय होगा भाजपा का चेहरा कौन
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा खेमे के सदस्यों के बीच अध्यक्ष के चेहरे को लेकर चर्चा चल रही है। 12 जुलाई को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के आवास पर बैठक बुलाई गई है, जिसमें चेहरे का चयन होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद से लाखन सिंह को हटाने के बाद भाजपा खेमा नए अध्यक्ष के चुनाव को जुटा है। भाजपा खेमे में करीब 25 जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं। जिला पंचायत सदस्य महासिंह राजपूत ने बताया कि सभी सदस्य एकजुट हैं और केंद्रीय मंत्री के अगले निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। सभी को 12 जुलाई को दिल्ली बुलाया गया है, वहीं अध्यक्ष के चेहरे की घोषणा हो जाएगी। जिसे केंद्रीय मंत्री नकवी तय करेंगे वही प्रत्याशी होगा। उधर जिला पंचायत सदस्य बिलाल अली के आवास पर गुरुवार की रात हुई बैठक में 21 सदस्य पहुंचे, सभी ने चुनाव को लेकर चर्चा की। वहीं केंद्रीय मंत्री के बुलावे पर 12 जुलाई को दिल्ली पहुंचने का निर्णय लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए जिन नामों पर चर्चा हो रही है उनमें प्रमुख रूप से लाल सिंह, मुन्नी देवी, चंद्रपाल सिंह, मुनेश और नेहा कश्यप का नाम बताया जा रहा है। इनमें से किस को अध्यक्ष के लिए चेहरा घोषित होगा यह 12 जुलाई को तय होगा।
विज्ञापन