{"_id":"595a6a674f1c1b172b8b4b8c","slug":"51499097703-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द करें ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य पूरा : नंद लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द करें ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य पूरा : नंद लाल
Updated Mon, 03 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य नंद लाल ने सोमवार को पंचायत समिति सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने लंबित पड़े कार्यों की समीक्षा की और समय रहते कार्यों को पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए।
सीपीएस ने महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी में ट्रॉमा सेंटर के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग को अति दुर्गम क्षेत्र काशापाट में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने पर बल दिया। स्थानीय विधायक ने 15/20 क्षेत्र क्याव-कूट पुल निर्माण कार्य पर विस्तृत चर्चा की, जिससे दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को लाभ मिल सके। देलठ में आईटीआई निर्माण कार्य, विश्राम गृह पर अधिकारियों से चर्चा की और नरैण में वन विश्राम गृह निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया। मुख्य संसदीय सचिव ने हिमाचल पथ परिवहन निगम को ग्रामीण रूटों पर नियमित बस सेवा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय लोग लाभान्वित हो सके। नंद लाल ने अधिकारियों को वन अधिकार अधिनियम के लंबित पड़े मामलों को जल्द पूरा करने का आह्वान किया, ताकि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल सके।
इस मौके पर विकास खंड अधिकारी प्रताप चौहान, तहसीलदार विवेक नेगी, पंचायत समिति उपाध्यक्ष बहादुर सिंह भलूनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।