फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   50 students left exam

50 परीक्षार्थियों ने छोड़ी विश्वविद्यालय परीक्षा-

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
50 students left exam
रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्व विद्यालय की शुक्रवार को हुई परीक्षा में 1628 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 50 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

शहर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को पहली पारी में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र,अंग्रेजी, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और औद्योगिक रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। दूसरी पाली में स्नातक द्वितीय की कला और आलेखन वनस्पति विज्ञान एडवरटाइजिंग और सेल्स और मैनेजमेंट विषय की परीक्षा थी। जबकि, तीसरी पाली में स्नातक तृतीय वर्ष की गृह विज्ञान और वाणिज्य विषय की परीक्षा थी। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली के दौरान 394 में से 379 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 15 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 147 परीक्षार्थियों में से 144 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय पाली की परीक्षा में 510 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 499 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली में 90 परीक्षार्थियों में से 83 परीक्षार्थी परीक्षा दी। सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 296 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 289 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।जबकि, सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली की परीक्षा में 241 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 234 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस पारी में भी सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों महाविद्यालय में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई। सभी परीक्षार्थियों के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर अनिवार्य किया गया था। थर्मल स्कैनिंग के बगैर किसी भी कर्मचारी, स्टाफ और परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed