फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   44.95 percent voting in swar by election

Rampur News: आरोप- प्रत्यारोप के बीच स्वार उपचुनाव में 44.95 फीसदी मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
44.95 percent voting in swar by election
रामपुर। आरोप-प्रत्यारोप के बीच स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को 44.95 फीसदी मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। सुबह से मतदान रफ्तार नहीं पकड़ पाया। पहले दो घंटों में तो मात्र 7.93 फीसदी मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर सुबह से लेकर शाम तक सन्नाटा रहा। सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मतदाताओं को बूथ पर आने से रोका है, इस वजह मतदान कम हुआ है। वहीं प्रशासन ने इन आरोप को बेबुनियाद करार दिया है।
विज्ञापन


2022 के विधानसभा चुनाव में स्वार सीट से सपा के अब्दुल्ला आजम ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। मुरादाबाद की कोर्ट ने उनको 15 साल पुराने मुकदमे में 13 फरवरी 2023 को दो साल कैद की सजा सुना दी थी। इसके बाद उनकी विधायकी खारिज कर दी गई थी। चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के साथ इस सीट पर उपचुनाव कराने का एलान किया था। उपचुनाव में भाजपा की गठबंधन की ओर से अपना दल (एस) के टिकट पर शफीक अहमद चुनावी मैदान में उतरे तो सपा ने ऐन मौके पर जिला पंचायत सदस्य अनुराधा चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इसके अलावा पीस पार्टी की ओर से डॉ. नाजिया सिद्दीकी चुनाव मैदान में उतरीं। उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा, लेकिन सपा की ओर से मतदाताओं को बूथ पर पहुंचने से रोके जाने की शिकायत दर्ज कराई गई। मतदाताओं को रोके जाने की शिकायत पर प्रेक्षक और अधिकारी मौके पर पहुंचकर उसका निवारण कराया। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को रामपुर की मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया है। मतगणना 13 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed