फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   42,246 children got JE vaccination on the first day

Rampur News: पहले दिन 42,246 बच्चों का हुआ जेई टीकाकरण

Fri, 23 Aug 2024 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 23 Aug 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
42,246 children got JE vaccination on the first day
रामपुर। जिले में एक से 15 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को जेई टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों को उत्साह के साथ टीकाकरण कराया। दिमागी बुखार से निजात के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस बीच पहले दिन जिले में 114 स्कूलों में 42,246 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जनपद में एक से 15 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को जेई वैक्सीन से प्रतिरक्षित किए जाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार को अभियान के प्रथम दिन दयावती मोदी एकेडमी, व्हाइट हॉल, ग्रीनवुड सेंट मेरी, शमसी गर्ल्स इंटर कॉलेज, रामपुर नेशनल पब्लिक स्कूल के साथ 114 स्कूलों में बच्चों ने उत्साह के साथ टीकाकरण कराया। अभियान में जनपद में एक से 15 वर्ष तक के बच्चों का लक्ष्य 7.84 लाख निर्धारित किया गया था। जिसमें 114 स्कूलों में 42.246 हजार बच्चों को प्रतिरक्षित किया गया। दयावति मोदी एकेडमी में मुख्यातिथि विधायक आकाश सक्सेना, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, उप जिलाधिकारी सदर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। विधायक ने सभी से कहा कि आप स्वयं एवं अपने घर या आसपास के बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। सीएमओ द्वारा बच्चों को टीकाकरण और दिमागी बुखार की बीमारी से बचाव के लिए जो जेई टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, एसआरटीएल यूनिसेफ, एसआरटीएल व एसएमओ डब्लूएचओ प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed