{"_id":"609c0bf28ebc3ed1e853e1ce","slug":"42-cases-in-kinnaur-and-8-corona-positive-in-kaza-rampur-news-sml37012602","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में 42 और काजा में आठ संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में 42 और काजा में आठ संक्रमित
विज्ञापन
रिकांगपिओ/काजा। जनजातीय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार बढ़ा दी है। किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले में संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को किन्नौर में 42 और काजा में 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। स्वास्थ्य विभाग की देेखरेख में मरीजों का उपचार चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में बुधवार को कोविड-19 के 618 सैंपल लिए गए, जिसमें 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 445 हो गई है।
बीते दिन आईजीएमसी भेजे 247 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। पॉजिटिव आने वालों में टिडोंग जल विद्युत परियोजना मूरंग के 14, कल्पा, रोपा, पोवारी, चांसू, नाथपा, बारंग, कोठी, शुद्धारंग, दूनी, लियो, हांगो, पूह और कानम गांव के मामले शामिल हैं। जिले में अभी तक कोविड-19 के 2214 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 1774 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से जिले में 26 रोगियों की मौत हो चुकी है। काजा उपमंडल में बुधवार को 48 सैंपल लिए गए थे। इसमें आठ नए मामले सामने आए हैं। कोविड टेस्टिंग सेंटर काजा में 24 सैंपल लिए गए। इसमें दो पॉजिटिव आए हैं।
वहीं पीएचसी सगनम में नौ सैंपल लिए गए, जिनमें से एक पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही पीएचसी ताबो में आठ सैंपल लिए गए है, जिनमें से पांच पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बीएमओ काजा डॉ. तेंजिन नोरबू ने बताया कि बुधवार को आठ मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य चला हुआ है। काजा उपमंडल में सक्रिय केसों की संख्या 44 पहुंच गई है। काजा में अभी तक 666 कोरोना संक्रमित हो चुके है। इनमें से 619 संक्रमित मरीज रिकवर हो चुके हैं और तीन मौत दर्ज हुई है।