फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पुलिस एवं सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए किए गए विशेष इंतजाम

पुलिस एवं सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए किए गए विशेष इंतजाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस एवं सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए किए गए विशेष इंतजाम

विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिले में आने वाले अर्द्धसैनिक बल, पुलिस बल एवं होमगार्ड के ठहरने हेतु की गई व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बात की गई। शौचालय, पेयजल आदि की उपलब्धता के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण व कार्मिक शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि मतदान के दौरान पुलिस बल को जिले में बेहतर सुविधाएं प्राप्त हों, इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। उन व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाना प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक कार्मिक अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा लोकतन्त्र के इस महापर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामभरत तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक निर्वाचन राहुल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता, जिला पंचायतराज अधिकारी डॉ. शरणजीत कौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गौतम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed