{"_id":"5b5a12104f1c1b8f568b6970","slug":"41532629520-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनाभाव में रुके हुए कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनाभाव में रुके हुए कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। विधान मंडल के सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम की उप समिति के सभापति के नेतृत्व में पहुंची जनप्रतिनिधियों की टीम ने अफसरों से विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली साथ ही धन के अभाव में रुके कामों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन योजना में धन नहीं पहुंचा है उसके लिए शासन को अवगत कराएं। जल्द ही इसके लिए धनराशि जारी की जाएगी।
विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम की उप समिति के सभापति रामचंद्र यादव के साथ ही सूर्यभान सिंह, महेश चंद्र गुप्ता, अनिल पाराशर, ब्रजेश प्रजापति, रितेश कुमार गुप्ता, हीरालाल यादव बृहस्पतिवार को रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने विकास भवन में अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में जनपद में संचालित सार्वजनिक उपक्रमों एवं निगमों के अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन इकाईयों की प्रगति एवं लंबित मामलों के बारे में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। साथ ही ऐसे मामले जो धन आवंटन या अन्य कारणों से लंबित हैं उनके संबंध में समिति एवं शासन को निर्धारित समयावधि के भीतर पत्र प्रेषित कर अवगत कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विजय पाल से जनपद में विद्युत के कारण हुई दुर्घटनाओं के संबंध में जानकारी ली। कहा कि ऐसी घटनाओं में पीड़ित परिवारों को शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता प्रत्येक दशा में शीघ्र पहुंचनी चाहिए। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अंतर्गत जनपद से चलाई जा रही रोडवेज बसों की भौतिक स्थिति के बारे में भी जानकारी मांगी गई। इस दौरान गन्ना मूल्य भुगतान के बारे में जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि जनपद में भुगतान संबंधी कार्यवाही प्रगति पर है। शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बारे में पीओडूडा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 3068 पात्रों की स्वीकृृति प्राप्त हो गई है, जिनमें 853 पात्रों को प्रथम किस्त की धनराशि प्रेषित भी की जा चुकी है। पेयजल योजनाओं को जनसामान्य की मूलभूत आवश्यकता के रूप में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश समिति ने दिए। इसके अतिरिक्त समिति ने आवास विकास परिषद, यूपी एग्रो समेत अन्य निगमों एवं उपक्रमों की समीक्षा की। समिति ने जनपद में कोसी नदी पर निर्मित निर्माणाधीन लालपुर डैम के बारे में भी संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की और मौके की यथा स्थिति को जानने के लिए समिति द्वारा मौके का निरीक्षण भी किया गया।