फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बलात्कार पीड़िता ने दी परिवार सहित आत्महत्या की धमकी

बलात्कार पीड़िता ने दी परिवार सहित आत्महत्या की धमकी

Sat, 02 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार पीड़िता ने दी  परिवार सहित  आत्महत्या की धमकी
बलात्कार पीड़िता ने दी परिवार सहित आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन

रामपुर। बलात्कार पीड़िता ने प्रधानमंत्री कार्यालय में पत्र भेजकर शिकायत की है कि अगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो वह परिवार सहित आत्महत्या कर लेगी। इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।

भोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले वह भोट क्षेत्र में स्थित एक बैैंक में लोन लेने गई थी। इस दौरान वहां के बैंक मैनेजर और उसके साथी ने मिलकर उसके साथ बलात्कार किया था। उसने इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है जबकि विवेचक उस पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे है। कुछ दिन पहले भी आरोपियों ने उसको फिर से डरा धमका दिया। महिला ने मुख्यमंत्री तक आरोपी लोगों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है। अब महिला ने प्रधानमंत्री कार्यालय में पत्र भेजकर शिकायत की है कि अगर पुलिस ने आरोपी लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया,तो महिला परिवार सहित आत्महत्या कर लेगी। उसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed