{"_id":"60a29b038ebc3e73e86d2ae5","slug":"4-dead-including-three-women-from-corona-91-new-cases-found-rampur-news-mbd389297820","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन महिलाओं समेत 4 की मौत, 91 नए मामले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन महिलाओं समेत 4 की मौत, 91 नए मामले मिले
विज्ञापन
रामपुर। जिले में तीन महिलाओं समेत 4 संक्रमितों की मौत हो गई है। चारों मौत मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में हुई हैं। इनमें से एक मौत पोर्टल पर भी अपलोड की गई है। वहीं सोमवार को जिले में पुलिस कर्मियों समेत 91 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसके बाद जिले में सक्रिय मामले 855 हैं।
कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर चार और जिंदगियों की सांसों की डोर टूट गई। मिलक क्षेत्र की एक 65 वर्षीय महिला, भोट थाना क्षेत्र की एक 48 वर्षीय महिला, स्वार क्षेत्र की 40 वर्षीय महिला और शाहबाद क्षेत्र के एक 48 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की सोमवार को मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में 91 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है, जिनमें आरटी-पीसीआर जांच में 78 संक्रमित, एंटीजन जांच में तीन संक्रमित और निजी लैब की जांचों में 10 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही सोमवार को जिले में 179 लोगों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया है। इसके बाद जिले में अब सक्रिय मामले 855 रह गए हैं। वहीं जिले में अब तक कुल 11181 संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है।