फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   384 stududent give final year exam today

रामपुर कॉलेज में 484 छात्रों ने दी परीक्षा

Thu, 01 Jul 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
384 stududent give final year exam today
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार की अनुमति के बाद पीजी कॉलेज रामपुर में वीरवार को फाइनल ईयर की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने सभी इंतजाम कर रखे थे। परीक्षा के दौरान कॉलेज प्रशासन गेट पर सुरक्षा गार्ड के माध्यम से कॉलेज में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन करते हुए परीक्षा केंद्र में छात्रों को बैठाया गया। इससे पहले कॉलेज प्रशासन ने सभी परीक्षा हाल को सैनिटाइज करवाया। कई महीनों के बाद कॉलेज आने पर छात्र और छात्राओं में काफी उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

परीक्षा हाल में एसओपी के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी और मास्क पहन कर सभी छात्रों ने फाइनल ईयर की परीक्षा दी। इसमें बीए, बीएससी ,बीकॉम और बीवॉक फाइनल ईयर के छात्रों ने भाग लिया। सुबह के सत्र में 124 छात्रों ने भाग लिया जबकि दोपहर सत्र में 360 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पीसीआर नेगी ने बताया कि एसओपी के नियमों का पालन करते हुए कॉलेज प्रशासन ने फाइनल ईयर की परीक्षा शुरू की गई है। इसमें सभी छात्रों ने कोविड के नियमों का पालन किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा होने से पहले परीक्षा हाल को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed