फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   एआरएम के समर्थन में उतरा रोडवेज कर्मचारी संघ

एआरएम के समर्थन में उतरा रोडवेज कर्मचारी संघ

Sat, 14 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
एआरएम के समर्थन में उतरा रोडवेज कर्मचारी संघ
रामपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के एआरएम के खिलाफ धरना प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने एआरएम को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

गुरूवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मियों ने नए रोडवेज बस अड्डे पर एआरएम एस के नागर के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। कर्मियों का आरोप था कि एआरएम ने महिला कर्मी का सार्वजनिक रूप से अपमान किया। कर्मियों ने एआरएम पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए थे। इस धरना प्रदर्शन के बाद रोडवेज से जुड़े संगठनों में ही खींचतान शुरू हो गई है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने प्रेस नोट जारी कर इस धरना प्रदर्शन को गलत बताते हुए एआरएम का पक्ष लिया। संगठन ने कहा कि पूर्व में चालकों को बस अलॉटमेंट से लेकर अन्य समस्याओं के समाधान के लिए पैसा लिया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। धरना प्रदर्शन कर्मचारी हित में नहीं बल्कि व्यक्ति विशेष के लिए किया गया। प्रेस नोट पर शाखाध्यक्ष असमत अली खां, मोहम्मद असलम, तनवीर खां, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed