{"_id":"5b43ae944f1c1b9d288b584e","slug":"31531162260-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षकों ने काली पट्टी बांध मनाया चेतावनी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षकों ने काली पट्टी बांध मनाया चेतावनी दिवस
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) से जुड़े शिक्षकों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षकों ने इस दौरान कलमबंद हड़ताल करते हुए शैक्षणिक कार्य भी नहीं किया। शिक्षकों ने यह प्रदर्शन तदर्थ शिक्षकों के नियमित को लेकर किया।
माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट ने प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को चेतावनी दिवस मनाया। जिसमें शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कलमबंद हड़ताल की। इस दौरान शिक्षक सुंदर लाल इंटर कालेज में एकत्र हुए और अपनी मांगों के निस्तारण को लेकर सीएम योगी के नाम एक पोस्टकार्ड लिखा और उसे डाक से भेजा। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष चितेंद्र कुमार यदुवंशी ने कहा कि सरकार तदर्थ शिक्षकों के साथ नाइंसाफी कर रही है। हर साल डिमांड लेकर उन्हें तदर्थ शिक्षक के रूप में कार्य करवाया जाता है। इसकी जगह सरकार को अब रिक्त पदों के सापेक्ष तदर्थ शिक्षकों को नियमित कर देना चाहिए। जिला मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। तदर्थ शिक्षकों के नियमित किए जाने को लेकर प्रदेश आह्वान पर सिर्फ आज ही नहीं बल्कि दो माह तक इसी प्रकार आंदोलन और प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान मुनीश चंद्र शर्मा, डा. भारत सिंह, ओमप्रकाश, रामजनक वर्मा, राजेश सहदेव, रामौतार, खालिद, नदीम, जेे आर मौर्य, कमल किशोर आदि मौजूद रहे।