{"_id":"65fb42998d39c935e009361c","slug":"315-parrots-recovered-two-smugglers-arrested-rampur-news-c-282-1-smbd1029-118508-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 315 तोते बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 315 तोते बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली पुलिस ने वन्य जीव तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 315 तोते और एक कार बरामद की। पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
कोतवाल संदीप त्यागी ने बताया कि बुधवार को गश्त के दौरान पुलिस को टांडा-बाजपुर मार्ग पर शेखूपुरा गांव जाने वाले रास्ते की पुलिया के निकट एक कार खड़ी मिली। कार में दो लोग सवार थे। वह पुलिस को देखकर सकपका गए। पुलिस को शक हुआ तब उनकी घेराबंदी कर कार की तलाशी ली गई। कार में कई बड़े पिंजरे रखे हुए थे, जिसमें क्रूरता से तोते भरे हुए थे। कार में सवार दोनों संदिग्धों को कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि वह पीपली वन व अन्य जगहों से तोते पकड़ कर लाएं हैं, जिन्हें वे महंगे दामों पर बाजार में बेचेंंगे।
पकड़े गए वन्य जीव तस्करों में रघुवीर और हिमांशु निवासी ई-ब्लाॅक कांशीराम नगर थाना मझोला मुरादाबाद हैं। पुलिस ने पिंजरों में कैद 315 तोते बरामद कर लिए। तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया कि वन अधिकारियों की मदद से तोतों को जंगल में छोड़वा दिया गया।