फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   300 people vaccinated in kinnaur on monday

किन्नौर में 300 लोगों को लगेगी वैक्सीन की पहली डोज

Sun, 16 May 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
300 people vaccinated in kinnaur on monday
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। किन्नौर के तीन वैक्सीनेशन सेंटरों में 18 से 44 वर्ष के 300 लोगों को टीकाकरण किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अन्वेशा नेगी ने कहा कि हिमाचल सरकार ने जिले में अभियान शुरू करने के लिए 1480 टीकों की डोज पहुंचाई है। इसके तहत रिकांगपिओ , रिब्बा और भावानगर में 100-100 लोगों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

उन्होंने पहले ही वैक्सीन लगाने का रजिस्ट्रेशन किया था। किन्नौर स्वास्थ्य विभाग ने मई माह में 14 टीकाकरण का सेशन निर्धारित किए हैं। इसमें 20 मई को किल्बा, ज्ञाबुग और टापरी, 24 तारीख को सांगला, पूह और निचार 27 मई को रिकांगपिओ, मूरंग और कटगांव, 31 तारीख को रिकांगपिओ और रक्षम में टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक सेशन में 100 लोगों का टीका किया जाएगा। किन्नौर में 18 से 44 वर्ष के 44 हजार व्यक्ति हैं।
विज्ञापन

डॉ. नेगी ने कहा कि लोग कोरोना कर्फ्यू के दौरान वैक्सीनेशन अप्वाइंटमेंट लेटर पुलिसकर्मियों को दिखाकर वेक्सीन सेंटर पहुंच सकते हैं। वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी से किन्नौर में कम वेक्सीन की उपलब्धता पर पूछा गया तो उन्होंने ने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस बारे में बात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के लिए 5 लाख वैक्सीनेशन डोज की मांग की थी। मगर पहले लॉट में सिर्फ एक लाख 25 हजार वेक्सीन का डोज प्राप्त हुआ है। आने वाले समय में प्रदेश को अधिक वैक्सीन मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed