{"_id":"5ecd5cbf8ebc3e9046022bb5","slug":"30-persons-recovered-from-corona-rampur-news-mbd3504727152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को मिली मंगल खबर, जिले में 30 कोरोना संक्रमित हुए रिकवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को मिली मंगल खबर, जिले में 30 कोरोना संक्रमित हुए रिकवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मंगलवार जिले वासियों के लिए मंगल खबर लेकर आया। मंगलवार को जिले में एक ही दिन में सबसे अधिक 30 कोरोना सक्रिय संक्रमितों के रिकवर होने की खबर मिली। मंगलवार को कोरोना निगेटिव पाए गए सभी लोग अहमदाबाद से आए थे। जिसके बाद जिले में अब तक कुल रिकवर हुए लोगों की संख्या 57 हो गई है। जबकि जिले में अभी 114 कोरोना सक्रिय मामले हैं।
जिले में 8 अप्रैल को पहली बार कोरोना संक्रमित सामने आए। इसके बाद से लगातार कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं लेकिन, 7 मई तक जिले में रिकवर रेट भी काफी अच्छा रहा। इसके बाद अहमदाबाद से श्रमिक एक्सप्रेस के आने के बाद तेजी से कोरोना संक्रमित मामले बढ़े और रिकवर रेट काफी कम हो गया। लंबे समय बाद 21 मई को चार लोगों के कोरोना रिकवर होने की पुष्टि की गई। इसके बाद मंगलवार 26 मई को 30 कोरोना संक्रमितों के रिकवर होने की पुष्टि की गई। जब से जिले में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं और रिकवर होने का सिलसिला शुरू हुआ है। तब से मंगलवार को सबसे बड़ी संख्या में एक ही दिन में 30 लोगों के रिकवर होने की पुष्टि हुई है। जबकि जिले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण की पुष्टि 23 मई को की गई थी, 23 मई को जिले में 25 कोरोना संक्रमित सामने आए थे।
लगातार कोरोना संक्रमितों के बढ़ने और रिकवर होने की दर कम होने से लोगों में भी चिंता बढ़ गई थी। लेकिन, मंगलवार को आई मंगल खबर ने कोरोना के उपचार में लगे चिकित्सकों व रोकथाम में लगे प्रशासन के साथ ही आम जनता को भी बड़ी राहत प्रदान की। मंगलवार को एक रिपोर्ट 22 मई को भेजे गए सैंपल की प्राप्त हुई। जिसमें 69 सैंपल कोरोना निगेटिव पाए गए और इनमें 6 निगेटिव सैंपल ऐसे लोगों थे, जिनकी पूर्व में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके कुछ देर बाद ही 23 मई को भेजे गए 66 सैंपल में से 63 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 56 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। इसमें से 12 रिपोर्ट ऐसे लोगों की थी जो पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मंगलवार की रात 24 मई को भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 12 ऐसे लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जो पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस प्रकार मंगलवार को 22, 23 और 24 मई की प्राप्त रिपोर्ट में कुल 30 कोरोना पॉजीटिव की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। इसके बाद जिले में अब तक रिकवर हुए कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है, जबकि 114 मामले अभी भी सक्रिय हैं।