{"_id":"5e5811078ebc3ec5492bd942","slug":"2631studentswere-absent-rampur-news-mbd3414749165","type":"story","status":"publish","title_hn":"2631 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2631 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली पॉली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान, जबकि इंटरमीडिएट की फल एवं खाद्य संरक्षण समेत अन्य विषयों की परीक्षा हुई। दोनों पॉलियों में 2631 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस बीच कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।
इन दिनों यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। गुरुवार को पहली पॉली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान एवं इंटरमीडिएट की फल एवं खाद्य संरक्षण समेत विभिन्न विषयों की परीक्षा थी। लिहाजा, सुबह से ही परीक्षार्थियों का अपने अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। जबकि दूसरी पॉली में हाईस्कूल की कृषि एवं बारहवीं की वाणिज्य की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 26882 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें 24251 उपस्थित रहे। 2631 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान केंद्रों पर सचल दल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट ने छापेमारी की, लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।