{"_id":"5c743d67bdec2208d27b26a7","slug":"21551121767-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजा डिग्री कालेज में 1337 छात्र छात्राओं ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजा डिग्री कालेज में 1337 छात्र छात्राओं ने दी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरु हो गई हैं। पहले दिन बीए एवं बीकॉम की परीक्षाएं हुईं। इस दौरान राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 25 छात्र छात्राएं परीक्षा से गायब रहे, जबकि 1337 ने परीक्षा दी। तलाशी के दौरान कोई नकलची हाथ नहीं आ सका।
सोमवार से रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरु हो गईं। परीक्षा केंद्रों पर भारी तादाद में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। पहली पाली में बीए एवं बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा थी। लिहाजा, निर्धारित समय पर छात्र छात्राओं का कालेज पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। यहां प्राध्यापकों ने तलाशी के बाद छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया। इसके बाद द्वितीय एवं तृतीय पाली में भी बीकॉम की परीक्षा हुई। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीनों पालियों में 1362 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1337 उपस्थित रहे, जबकि 25 अनुपस्थित रहे। वहीं, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीनों पालियों में 245 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें से 240 उपस्थित रहे, जबकि पांच ने परीक्षा छोड़ दी। जिले के अन्य महाविद्यालयों में भी परीक्षाएं हुईं। इस बीच सचल दल ने कक्षों में जाकर छापेमारी की, लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका।