{"_id":"5c5dd40abdec225eb27aa7ef","slug":"21549653002-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में बरसे बादल, तेज हवा से गिरी गेंहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में बरसे बादल, तेज हवा से गिरी गेंहूं की फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर/सैदनगर। देर रात तक बादल जमकर बरसे। इस दौरान तेज हवा भी चल रही थी, जिससे गेहूं की फसल गिर गई। मटर एवं मसूर की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में बरसात की वजह से जलभराव हो गया। हालांकि, शुक्रवार को सुबह से ही अच्छी धूप खिल गई, जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हुई।
आसमान में छाई बादलों की काली घटा दूसरे दिन भी छाई रही। गुरुवार को सुबह के समय तेज बारिश हो हुई। दिन में बरसात नही हुई, लेकिन रात में काफी तेज बारिश हुई। तेज हवा के साथ कुछ इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे गेंहू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह से गिर गई। इससे ठंडक भी काफी अधिक हो गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच बरसात की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। गलियों में कीचड़ की वजह से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, शुक्रवार को सुबह से ही मौसम साफ हो गया। दिनभर तेज धूप रही, जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हुई।
सैदनगर क्षेत्र में बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई बारिश से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान हुआ है। बृहस्तिवार को बारिश के साथ तेज हवा भी चली जिससे सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही गेहूं की जो फसल लगभग पककर तैयार हो चुकी थी उसे भी काफी नुकसान हुआ है। हवा-बारिश से हुए फसलों को नुकसान से किसान परेशान हैं। किसानों के चेहरे पर फसल बर्बादी की आशंका का डर दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को सुबह से निकली धूप और मौसम साफ होने से किसानों को कुछ राहत महसूस हुई लेकिन, शाम तक एक बार फिर आसमान में बादल छा गए। जिससे किसान चिंतित हैं।