फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   औचक निरीक्षण कर मिड डे मील परखेगी टास्क फोर्स

औचक निरीक्षण कर मिड डे मील परखेगी टास्क फोर्स

Wed, 18 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण कर मिड डे मील परखेगी टास्क फोर्स
विज्ञापन

रामपुर। परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिड डे मील की गुणवत्ता और वितरण सुनिश्चित करने के लिए टास्क फोर्स औचक निरीक्षण करेगी। इसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग टास्क फोर्स गठित की गई हैं। प्रत्येक टास्क फोर्स को हर माह कम से कम पांच-पांच विद्यालयों या आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करना होगा।

परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित किए जाने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता को लेकर सरकार गंभीर है। शासन ने गुणवत्ता, मेन्यू और वितरण सुनिश्चित कराने के लिए सभी जनपदों के अधिकारियों को मिड डे मील निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इस पर डीएम ने जिला स्तर पर 11 और ब्लॉक स्तर पर 8 अधिकारियों की टास्क फोर्स गठित की है। टास्क फोर्स को हर माह निरीक्षण का लक्ष्य दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट 25 तारीख तक करनी होगी। वहीं शासन ने सभी जिलों में 23 जुलाई को एक साथ मिड-डे- मील के निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। जिसमें मिड-डे- मील में मौसमी फल व अन्य मेन्यू के आधार पर वितरण को सुनिश्चित किया जाना है। इन निरीक्षण के लिए राजस्व कर्मियों और पंचायत राज कर्मियों को जिम्मेदारी दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निरीक्षण की आख्या 30 जुलाई तक मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed