फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   निजी बस दुर्घटना ग्रस्त, दो की मौत, दस घायल

निजी बस दुर्घटना ग्रस्त, दो की मौत, दस घायल

Sat, 21 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
निजी बस दुर्घटना ग्रस्त, दो की मौत,  दस घायल
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की ननखड़ी तहसील में शनिवार को एक निजी बस चढ़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब राजटा कोच बस नंबर एचपी-63ए-1611 ननखड़ी से शिमला की ओर जा रही थी। इस दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव और घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घायलों को ननखड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में होमगार्ड के जवान देवी सिंह (47) निवासी नागाधार और कानकू देवी (53) निवासी नागाधार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अमर सिंह, इंदु, अरविज, हरदयाल, कुमारी प्रियंका, बृजेश, रवि मेहता, दीक्षा, प्रवीण और सुनील कुमार घायल हो गए। घायलों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, जबकि अन्य ननखड़ी अस्पताल में ही उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे की कारणों की छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed