{"_id":"59cbf1244f1c1bd9538b4c6d","slug":"21506537764-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 17 बालिका हॉकी में सेंट पॉल की टीम दूसरे स्थान पर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 17 बालिका हॉकी में सेंट पॉल की टीम दूसरे स्थान पर रही
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
अंडर 17 बालिका हॉकी में सेंट पॉल की टीम दूसरे स्थान पर रही
रामपुर। सीबीएसई नार्थ जोन हॉकी टूर्नामेंट के अंडर-17 बालिका वर्ग में सेंट पॉल्स स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। टीम ने टूर्नामेंट में शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।
मेरठ के करन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन प्रतियोगिता का आयोजन 22 सितंबर से 26 सितंबर तक किया गया। इसमें अंडर-17 गर्ल्स में सेंट पॉल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में पहुंची। प्रधानाचार्य मनोज पाठक ने बताया कि टीम ने टूर्नामेंट में पहला मुकाबला दिल्ली के हेरिटेज स्कूल की टीम से 3-0 से जीता जबकि सेमीफाइनल में बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल मेरठ की टीम को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में सेंट पॉल्स की टीम करन पब्लिक स्कूल की टीम से हार गई और दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। टीम में मानवी, सुरभी, कनु प्रिया, मुस्कान सागर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल दागे। स्कूल प्रशासक अनुज दयाल व प्रधानाचार्य मनोज पाठक ने कोच भावना श्रीवास्तव व साइमा वजाहत के साथ ही टीम के सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।