{"_id":"5978c24a4f1c1bb8768b45d9","slug":"21501086282-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू में 2200 रुपये बिक रहा है सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू में 2200 रुपये बिक रहा है सेब
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू।
सब्जी मंडी रोहड़ू में हजारों की संख्या में सेब की पेटियां आनी शुरू हो गई हैं। मंडी में बीते दो दिनों से रोज चार से पांच हजार पेटियां सेब की पहुंच रही हैं। बागवानों को अच्छी किस्म के स्पर के दाम दो हजार रुपये प्रति पेटी मिल रहे हैं। सब्जी मंडी रोहड़ू में सेब के कारोबार के लिए इस बार करीब 56 आढ़ती पंजीकृत है। बीते सालों की तुलना इस बार शुरू में ही रोहड़ू में सेब की आमद बढ़ी है, जबकि पिछले साल जुलाई माह में बहुत कम सेेब रोहड़ू की मंडी में पहुंचा था। इस साल कम पैदावार के कारण लोग अपने सेब को नजदीक की मंडी में बेचना उचित मान रहे हैं।
आरएफसी फ्रूट कंपनी के मालिक बिट्टू ठाकुर का कहना है कि बुधवार को अच्छी किस्म का स्पर सेब दो हजार से 2200 रुपये प्रति पेटी बिका। अच्छी नाशपाती के दाम 1500 से 1800 रुपये प्रति पेटी तक रहे। कहा कि मंगलवार की तुलना में बुधवार को दाम में कुछ कमी नजर आई है। अच्छे दाम देख कर कई बागवान कच्चा सेब तोड़ रहे। इससे खरीदारों को नुकसान होता है। कच्चा सेब मंडी में पहुंचने से दाम गिरने की अधिक संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि बागवान कच्चा सेब न तोडे़ं। उधर, प्रदेश कृषि विपणन एवं उपज समिति के मंडी प्रभारी एचआर ठाकुर ने कहा सेब सीजन लगातार जोर पकड़ रहा है। बुधवार को चार से पांच हजार सेब की पेटियां रोहड़ू सब्जी मंडी में पहुंची। मौसम खराब रहने के कारण कई बागवान अभी तुड़ान नहीं कर पा रहे हैं। मौसम खुलने पर सीजन में तेजी आने वाली है।