फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   21 students left semester exam

21 परीक्षार्थियों ने छोड़ी विवि की सेमेस्टर की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
21 students left semester exam
रामपुर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की पहले सेमेस्टर की परीक्षा में 21 पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में पहली पाली में बीए समाज शास्त्र विषय की परीक्षा थी। जिसमें 686 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दौरान 669 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 17 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में बीबीए विजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा थी। जिसमें सभी नौ पंजीकृत परीक्षाओं ने परीक्षा दी। कोई भी अनुपस्थित नहीं हुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में पहली पाली में बीए समाज शास्त्र की परीक्षा में 426 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 422 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय और महिला डिग्री कॉलेज की परीक्षा प्रभारी डॉ. रजिया परवीन ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा विश्वविद्यालय के मार्ग दर्शन में कराई जा रही है। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सफाई, स्वछता, हैंड वाश, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। मंगलवार को भी कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed