{"_id":"5965274c4f1c1b39228b4718","slug":"201499801420-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहीं कपड़े की दुकानें, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहीं कपड़े की दुकानें, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
बंद रहीं कपड़े की दुकानें, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
रामपुर। जीएसटी के विरोध में जिले भर के कपड़ा व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं और कपड़े से जीएसटी हटाने की मांग की। विरोध में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कपड़ा व्यवसाय पर जीएसटी लागू होने से दिक्कत हो रही है।
कपड़े के व्यापार पर जीएसटी लागू किए जाने के विरोध में कपड़ा व्यापारी आज सड़कों पर दिखे। मंगलवार की सुबह शहर में कपड़ों की दुकानें नहीं खुली। कुछ दुकानें खुली हुई थीं वह भी बंद करा दी गई। शहर के बाजार नसरुल्ला खां, मिस्टन गंज, पहाड़ी गेट, शादाब मार्केट, राजद्वारा, टैक्सी स्टैंड रोड, ज्वाला नगर में कपड़े की दुकानें बंद रहीं। बंदी के समर्थन में कपड़ा व्यापारियों ने घूम-घूम कर समर्थन किया। साथ हीदुकाने बंद कराई। बाद में जीएसटी को लेकर व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कपड़ा विक्रेताओं ने कहा कि कपड़े पर जीएसटी लागू किया जाना गलत है। कपड़ा इंसान की जरूरत का सामान है। इसलिए इसको जीएसटी से दूर रखना चाहिए। जीएसटी लागू होेने के बाद कपड़ा महंगा हो जाएगा। खासतौर से गरीबों को इससे खासा नुकसान होगा। यदि कपड़े पर जीएसटी नहीं हटाया गया तो कपड़ा व्यापारी आगे भी आंदोलन करेंगे। इस मौके पर कपड़ा विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष मोहन लाल कपूर, इमरान सलीम, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद रहे।