{"_id":"595bcb034f1c1ba60e8b467a","slug":"201499187971-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरवा में जुटीं 29 स्कूलों के 380 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरवा में जुटीं 29 स्कूलों के 380 खिलाड़ी
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा।
शहीद श्याम सिंह भिख्टा आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा में खंड स्तरीय अंडर-14 बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई। इसका शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिकनीपुल के प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद शेख ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खंड के 29 स्कूलों के 380 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में मार्चपास्ट प्रतिस्पर्धा में हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा ने प्रथम, हिमाद्रि पब्लिक स्कूल नेरवा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि नूर मोहम्मद शेख ने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार नेरवा मोहि राम चौहान, आदर्श विद्यालय नेरवा के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान, एसएमसी अध्यक्ष गोविंद शर्मा, व्यापर मंडल उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, महासचिव रमेश कांटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थरोच के प्रधानाचार्य मोहन केस्टा, राज्य पुरस्कार विजेता शारीरिक शिक्षक जगदीश सूरी, बीजमल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश स्टेटा, रुस्लाह स्कूल के प्रवक्ता कमल भिख्टा, शारीरिक शिक्षक सोहन, नेरवा स्कूल के प्रवक्ता, अध्यापक और सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
--