फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   20 crore loss of daily to ban notes

नोटबंदीः बाजार को रोज लग रही 20 करोड़ की चोट

Tue, 15 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 15 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
20 crore loss of daily to ban notes
रोज लग रही 20 करोड़ की चोट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नोटबंदी के बाद बाजार बुरी तरह लड़खड़ा कर रह गया है। बाजार में दुकानें तो खुल रही हैं, लेकिन ग्राहक गायब हंै। ग्राहक के गायब होने का असर सीधा व्यापार पर दिखने लगा है। यदि यही हालात आगे भी रहे तो जरूरी सामान के लिए भी लोगों को जूझना पड़ सकता है। साथ ही सामान के महंगा होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल हर रोज बाजार को करीब 20 करोड़ की चोट लग रही है, जिससे व्यापारी वर्ग पूरी तरह तिलमिलाया हुआ है।

आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सौ व एक हजार रुपये का नोट बंद करने का ऐलान कर दिया था। इस ऐलान के बाद से ही देश भर में कोहराम मचा हुआ है। लोग कतार में कैश केलिए खड़े हुए हैं,लेकिन कैश नहीं मिल पा रहा है। हर वर्ग का व्यक्ति सुबह से लेकर शाम तक कैश के लिए लंबी कतार लगा रहा है। नोटबंदी के पांच दिन हो गए। नोटबंदी से जहां एक ओर आम आदमी बुरी तरह परेशान दिख रहा है,वहीं व्यापार तबका भी कम परेशान नहीं है। सबसे बुरा असर व्यापार पर दिख रहा है।
विज्ञापन


बाजार सूने पड़े हैं। बात चाहें सर्राफा बाजार की जाए या फिर खाद्यान्न पदार्थ के बाजार के साथ ही कपड़ा, मैंथा, मंडी समेत अन्य कारोबार बुरी तरह लड़खड़ा गए हैं। सबसे बुरी हालत जरूरी सामान के बाजार की है। बाजार के हालात इस वक्त बेहद नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहालग के समय पर गुलजार रहने वाला बाजार एक दम सूना पड़ा है,जिसकी वजह से दिक्कत महसूस हो रही है। रामपुर जिले में तकरीबन हर रोज 25 करोड़ का व्यापार होता है। मगर, नोटबंदी के बाद बाजार सूना है। दिन भर गुलजार रहने वाला मिस्टन गंज, बाजार नसरुल्ला खां, बर्तन बाजार, शाहबाद गेट, सिविल लाइंस गुरुद्वारा रोड, ज्वाला नगर का बाजार अब सूना होता जा रहा है। व्यापारी हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं,जिससे लोगों की दिक्कत बढ़ी है। हर तबका बुरी तरह परेशान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed