फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   maps submit

20 और उद्यमियों ने जमा किए नक्शे

Mon, 18 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 18 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 रोशन बाग और अजीतपुर के 20 उद्यमियों ने आखिरकार रामपुर विकास प्राधिकरण के पास अपने नक्शे जमा करा दिए हैं। नक्शे जमा करने का सोमवार को आखिरी दिन है। यदि उद्यमियों ने नक्शा जमा नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।


रोशनबाग और अजीतपुर औद्योगिक अस्थान है। इन स्थानों पर उद्यमियों को भूखंड आवंटित किए गए थे, ताकि वे यहां पर औद्योगिक इकाइयां लगा सकें, लेकिन उद्यमियों ने इन प्लाटों पर कोठियां खड़ीं कर ली और औद्योगिक इकाइयां नहीं लगाई। मामले को नगर विकास मंत्री आजम खां ने गंभीरता से लिया है और फिर प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए पिछले दिनों 29 उद्यमियों के भूखंडों को निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया था। इस बीच आरडीए ने भी उद्यमियों पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन


आरडीए की ओर से भी इन भूखंडों के मानचित्र मांगे थे, जिसके लिए दोनों स्थानों के 73 उद्यमियों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी 39 उद्यमियों ने नक्शे जमा नहीं किए, जिस पर आरडीए ने सभी को अंतिम नोटिस जारी किया था। इससे उद्यमियों में खलबली मच गई थी। अजीतपुर और रोशनबाग के 39 उद्यमियों को मानचित्र जमा करने के लिए 18 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है, लेकिन फिलहाल अभी तक आरडीए के पास 20 उद्यमियों ने अपना मानचित्र जमा कर दिया है। रविवार को भी कुछ उद्यमियों ने आरडीए पहुंचकर नक्शे जमा किए हैं। सोमवार को मानचित्र जमा करने का अंतिम दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed