{"_id":"5c9e6575bdec22147760fd8d","slug":"191553884533-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल कर पलिस ने किया बलवे से निपटने का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल कर पलिस ने किया बलवे से निपटने का अभ्यास
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि हाथ में ग्रेनेड लेकर एक महिला पुलिस कर्मी दौड़ रही है। उसके आगे भी कुछ दौड़ रहे हैं, तभी महिला पुलिसकर्मी ने ग्रेनेड फेंक दिया और वह एक धमाके के साथ फट गया। तभी वहां पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मी को शबासी दी। तब लोगों को यह समझ में आया कि यह पुलिस का मॉक ड्रिल है।
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने की तैयारी में जिला पुलिस लगी हुई है। तैयारी को पुख्ता करने में पुलिस जुटी हुई है। इसको लेकर प्रतिदिन अभ्यास किया जा रहा है। शुक्रवार को इसी तरह का मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में एसपी शिवहरि मीना ने पुलिस कर्मियों को बलवे से निपटने के दौरान उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि जिला पुलिस लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पुलिस के द्वारा लगभग 33866 व्यक्तियों को शान्ति भंग के अंदेशा में पाबंद मुचलका कराया जा चुका है, नौ हजार लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए हैं। 22 अपराधियों को जिला बदर कराया गया। जो फरार चल रहे थे। उनको जेल भेजा गया। उत्तराखंड व अन्य जनपदों के बार्डरों पर चौबीस घंटे प्रभावी चेकिग की जा रही है। वल्नरेबिल क्रिटिकल मतदान केंद्रों का युद्ध स्तर पर पुलिस द्वारा भ्रमण व 18 वर्ष पुराने मुकदमें व एनसीआर तथा तीन वर्ष के प्रार्थना पत्र, एचएस-1093, एक्टिव अपराधी एवं इसके साथ आपराधिक पृष्ठ भूमि वाले व्यक्तियों व राजनैतिक अपराधियों को चिह्नित कर तस्दीक करते हुए, वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वही दूसरी ओर हर परिस्थिति से निपटने के लिये रामपुर पुलिस पूर्ण रुप से तैयार है। समस्त क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी तथा लगभग 1000 पुलिस बल मैदान में डट गया। जिनके द्वारा दंगा नियंत्रण से संबन्धित उपकरण एंटीराइट गन, टियर गैस गन, आशू गैस सैल, टीएस ग्रेनेड अश्रु गैस, स्टन ग्रेनेट, डाइमार्कर तथा 12 बोर पंप एक्शन गन इन सभी एंटी राईट उपकरणों का विधि विरूद्ध जमाव या बलवाइयों पर प्रयोग करने का अभ्यास किया गया। इसके अलावा एसपी ने बृहस्पतिवार की रात को भी कई होटल और ढाबों में भी चेंकिग कराई गई।