फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   न्यूजीलैंड में हुए आतंकी हमले पर जताया शोक

न्यूजीलैंड में हुए आतंकी हमले पर जताया शोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में हुए आतंकी हमले पर जताया शोक

विज्ञापन
रामपुर। न्यूजीलैंड में धार्मिक स्थल पर हुए आतंकी हमले को लेकर विभिन्न संगठनों ने रोष जताते हुए हमले में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में सरदार दर्शन सिंह खुराना की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में आतंकवादी हमले की घोर निंदा की गई तथा अकाल पुरख से अरदास की गई, कि आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को शांति प्रदान करें। तथा मारे गए लोगों के परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर ओंकार सिंह, त्रिलोचन सिंह, महेंद्र सिंह गोल्डी, हरीश अरोड़ा, राधेश्याम अरोड़ा, पपिंदर सिंह, नरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन की बैठक में भी आतंकी हमले की निंदा की गई और जो भारतीय मुसलमान इस हमले में मारे गए हैं उनके परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग की गई। इस दौरान बाबर खां, शादाब कदीरी, जाफर खां, असलम खां, बाबू खां, मोहम्मद नाजिम, आसिम खां, दानियाल खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने भी दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की और घटना पर शोक जताया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष सैय्यद विक्की मियां, आरिफ, अशोक, फैसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय इत्तेहाद मुस्लिम महासंगठन ने भी आतंकी हमले की निंदा की। साथ ही आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग के साथ पीड़ित परिजनों की आर्थिक सहायता की मांग भी की गई। इस दौरान मोहम्मद हारिस शमसी, अदील अब्दुल, अहसान शमसी, अथहर खां, शाहनवाज शमसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed