फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कर्जमाफी के लिए 95 फीसदी किसानों के आवेदन अपूर्ण

कर्जमाफी के लिए 95 फीसदी किसानों के आवेदन अपूर्ण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी के लिए 95 फीसदी किसानों के आवेदन अपूर्ण

विज्ञापन
रामपुर। फसल ऋण मोचन योजना के तहत जिले में लिए गए आवेदनों में 95 फीसदी किसानों ने अपूर्ण आवेदन किए हैं। जिससे विभाग की कसरत और बढ़ गई है। इन अपूर्ण आवेदनों को पूर्ण कराने और सत्यापन के लिए विभाग ने संबंधित बैंकों को भेज दिया है।

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लघु और सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। फसल ऋण मोचन योजना में मार्च 2016 से पूर्व तक लिए गए कर्ज में एक लाख रुपये तक का कर्जमाफ कर दिया गया। जिले में योजना लागू होने के बाद करीब 65 हजार किसानों का कर्जमाफ किया जा चुका है। इसके बाद भी शासन स्तर पर तमाम किसानों ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल के माध्यम से कर्जमाफी योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की गई। इस पर शासन ने 21 जनवरी तक एक बार फिर किसानों से आवेदन लेने के लिए कहा। जिले में 21 जनवरी तक कुल 3136 किसानों ने आवेदन किया है। इनमें से मात्र 169 किसानों के आवेदन ही पूर्ण व सही हैं जबकि 2967 किसानों के आवेदन अपूर्ण हैं। इनमें किसी किसान ने आधार कार्ड नहीं लगाया तो किसी की बैंक जानकारी गलत है, ऐसे ही कई किसानों के प्रपत्र और जानकारी अपूर्ण होने के कारण यह आवेदन पूर्ण नहीं हो पाए। जिस पर इन सभी आवेदनों को संबंधित बैंकों को भेजकर पूर्ण कराने व इनका सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। दस फरवरी तक बैंकों द्वारा यह कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed