{"_id":"59e4d4ed4f1c1b70548b7c20","slug":"191508168941-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्खीनाला में लगा सकेंगे पटाखों के स्टॅाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्खीनाला में लगा सकेंगे पटाखों के स्टॅाल
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू।
दिवाली में पटाखों की बिक्री के लिए प्रशासन ने स्थान चयनित कर दिया है। इस बार शिखड़ी खड्ड के पास पटाखों के स्टॉल नहीं लगेंगे। बाजार में भी पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इस बार बाजार से बाहर मक्खीनाला में आईपीएच पंप के हाउस के पास पटाखों के स्टॉल लगेंगे। दिवाली की तैयारियों से संबंधित बैठक एसडीएम घनश्याम दास शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें दिवाली के लिए एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम रोहड़ू घनश्याम दास शर्मा ने बताया कि बाजार में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। पटाखों के स्टॉल मक्खीनाला में आईपीएच पंप हाउस के समीप लगेंगे। विक्रेताओं को पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस बनाने होंगे। अगर कोई व्यक्ति बाजार में पटाखे बेचता हुआ पकड़ा गया तो उसके पटाखों को जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटाखों की दुकानों के पास दमकल वाहन खड़ा रहेगा। इसके लिए अग्निशमन केंद्र को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर विक्रेता को रेत या फिर पानी से भरकर एक बाल्टी पटाखों के स्टॉल के साथ हर समय रखनी अनिवार्य होगी। पटाखों के स्टॉलों के आसपास किसी भी तरह के ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल न करें। उन्होंने बताया कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। पटाखों की बिक्री के लिए चयनित किए गए स्थान को स्वच्छ रखें।