फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   छात्र-छात्राओं के लिए हों अलग शौचालय

छात्र-छात्राओं के लिए हों अलग शौचालय

Wed, 27 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं के लिए हों अलग शौचालय
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

उपायुक्त किन्नौर डॉ. नरेश कुमार लट्ठ ने बच्चों के साथ स्कूलों में हो रही आपराधिक घटनाओं को रोकने और सतर्कता बरतने को लेकर बैठक आयोजित की। इसमें किन्नौर के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। उपायुक्त ने एक जिला स्तरीय कमेटी का भी गठन किया, जिसके अध्यक्ष एसडीएम कल्पा होंगे। सदस्य उप निदेशक शिक्षा एलिमेंटरी और हायर के अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी होंगे।

उपायुक्त लट्ठ ने प्रधानाचार्यों को निदेश दिए कि वे स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, सभी अध्यापकों एवं स्टाफ की आधार सूची, स्कूल के बाहर से आने वालों का पूरा विवरण रखें, स्कूल प्रबंधन छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को शौचालय पहरे मेें ले जाएं। बच्चों को यौन उत्पीड़न पर पोक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना चाहिए। बच्चों को स्कूल बस में चढ़ाते और उतारते समय स्टाफ को सावधानी बरतने जैसे निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेगी कि बच्चों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था ठीक है या नहीं। इस दौरान एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार, सहायक आयुक्त उपायुक्त सुरेंद्र ठाकुर, डॉ. सुनिंद्र नेगी और विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed