{"_id":"599e8f744f1c1b10428b46ca","slug":"191503563636-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ के घोटाले के आरोप में शुरू हुई जांच, रिकार्ड मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ के घोटाले के आरोप में शुरू हुई जांच, रिकार्ड मांगा
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन करोड़ के घोटाले के आरोप में शुरू हुई जांच, रिकार्ड मांगा
रामपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई शाहबाद ढकिया रोड में तीन करोड़ रुपये का घोटाले के आरोपों को लेकर जांच शुरू हो गई है। इसके लिए कमिश्नर के आदेश पर गठित टीम ने लोविनि से रिकार्ड मांगा है।
दरअसल, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता का आरोप है कि ढकिया शाहबाद सड़क चौड़ीकरण में बड़े पैमाने पर घपला किया गया है। करीब तीन करोड़ रुपये के इस घोटाले में विभाग के बड़े बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। इसको लेकर उन्होंने पिछले दिनों मंडलायुक्त से शिकायत की थी, जिस पर कमिश्नर ने डीएम को जांच के आदेश दिए थे। इस पर डीएम ने जांच कमेटी का गठन कर दिया, जिसमें ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता को अध्यक्ष, एसडीएम शाहबाद और सीओ मिलक को सदस्य बनाया है। इस पर अब कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए कमेटी ने पीडब्ल्यूडी से सड़क निर्माण संबंधी रिकार्ड मांगा है। आरईएस के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गर्ग ने बताया कि अभी रिकार्ड मांगा गया है, ताकि जांच शुरू हो सके।