फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   1900 students apeared in exam

1900 अभ्यर्थियों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
1900 students apeared in exam
रामपुर। 1900 अभ्यर्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए कराई गई। 1444 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए जिलेभर में 10 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए 3344 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अभिभावकों ने सुबह 10 बजे से ही परीक्षा परीक्षा देने वाले बच्चों को लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरूकर दिया था। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के अलावा परीक्षा में डयूटी करने वाले शिक्षकों और स्टाफ को बगैर मास्क के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं करने दिया गया। सुबह 11.15 बजे अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र दे दिए गए थे। 15 मिनट तक प्रश्नपत्र का अध्ययन करने के बाद सुबह 11.30 बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा दो घंटे तक चली। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई। प्रत्येक ब्लाक के तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया था। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्रीय पर्यवेक्षक और पुलिस की तैनाती की गई थी। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर सीबीएसई मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed