{"_id":"5b5f5fa44f1c1b827d8b59ae","slug":"181532977060-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सैफनी में दो मकान गिरे, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सैफनी में दो मकान गिरे, तीन घायल
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से सैफनी में दो मकान गिरे, तीन घायल
सैफनी (रामपुर)। क्षेत्र में करीब पांच दिन से रूक-रूक कर हो रही बारिश से मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। क्षेत्र में दो मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
रविवार की रात लगभग बारह बजे के समय तेज बारिश के चलते क्षेत्र के सराय महेश गांव में दो मिट्टी के बने मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़े। गांव निवासी जाबिर ने बताया कि रविबार की रात गृहस्वामी व उसके परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। इसी बीच सोमवार की तड़के के समय अचानक छत का पूरा मलबा भरभरा कर गिर गया। इस दौरान मकान के मलबे ने बरामदे मे सो रही गृहस्वामी की पत्नी छोटी, पुत्री सनाजा जहां व पुत्र अशरफ मकान की छत के मलबे के चपेट में आ गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़ पड़े और तीनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला। जहां रात में ही तीनों घायलों को इलाज के लिए कस्बें के एक अस्पाताल लाया गया। जहां डाक्टर ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया। वहीं दूसरा मामला भी गांव इसी गांव का है। गांव निवासी किशनलाल अपने बच्चों के साथ अपने मकान में सो रहा था। गृहस्वामी ने बताया कि रविवार की देर रात जब मूसलाधार बारिश पड़ रही थी तभी मकान की छत में लग रही लकड़ी की कड़ियां टूटने की आवाज आई। तभी सभी परिजन कमरे से बाहर निकल आये, जिसके कुछ ही देर में मकान की छत का मलबा भरभरा कर गिर गया। गृहस्वामी के पूरे परिवार को बरसाती ड़ालकर रात गुजरनी पड़ी। गनीमत रही परिवार का कोई भी सदस्य मकान के मलबे की चपेट में नही आया। बरना यहां बड़ा हादसा भी हो सकता था। किसी तरह लोगों ने मकान के मलबे में दबी बकरीयों को बाहर निकाला। मकान के मलबे में कपडा, बर्तन, अनाज व एक बकरी समेत हजारों का सामान मकान के मलबे में दब गया था।