{"_id":"5b3e74b74f1c1b55238b4b8f","slug":"181530819767-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जाने के लिए डांटा तो बच्चों ने छोड़ दिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जाने के लिए डांटा तो बच्चों ने छोड़ दिया घर
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्कूल जाने के लिए डांटा तो बच्चों ने छोड़ दिया घर
रामपुर। माता-पिता ने स्कूल जाने के लिए क्या डांट दिया बच्चे घर से ही भाग खड़े हुए। माता-पिता से नाराज हुए बच्चे बरेली से चलकर रामपुर पहुंच गए,जहां वह राजकीय रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बाद में जीआरपी ने बरेली पुलिस से संपर्क साधकर परिजनों को बुलवाया और फिर तीनों बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया। बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के चर्च वाली गली निवासी तीन बच्चों एक साथ घर छोड़ दिया और वह ट्रेन में सवार होकर रामपुर आ गए। रामपुर स्टेशन पर बुधवार की देर रात यह तीनों बच्चे ट्रेन की पटरियों के पास खेल रहे थे। इन बच्चों पर रेल कर्मियों की नजर पड़ी तो मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलने के बाद स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी इन तीनों बच्चों को थाने ले गई,जहां बच्चों से उनके परिवार के बारे में जानकारी ली गई,इसके बाद जीआरपी ने बरेली के सुभाषनगर थाना पुलिस से संपर्क साधा और इन बच्चों के परिजनों को इन बच्चों के बारे में जानकारी देने को कहा। इसके बाद तीनों बच्चों के परिजन देर रात जीआरपी पहुंच गए। जीआरपी थानाध्यक्ष अनूप शर्मा ने बताया कि इस इन तीनों बच्चों को इनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।