फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   विस उपाध्यक्ष ने जनता को समर्पित किया को-ऑपरेटिव बैंक

विस उपाध्यक्ष ने जनता को समर्पित किया को-ऑपरेटिव बैंक

Mon, 03 Jul 2017 09:31 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
विस उपाध्यक्ष ने जनता को समर्पित किया को-ऑपरेटिव बैंक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)।
विधान सभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने सोमवार को पूह खंड के एक दिवसीय दौरे के दौरान सांग्यास पर्व के बाद जिले के दूर-दराज गांव लियो पहुंचकर को-ऑपरेटिव बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। अब जिले के दुर्गम क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार पर बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा।
इस दौरान विस उपाध्यक्ष ने लियो गांव में जनसभा की और क्षेत्र के विभिन्न लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को विकास कार्यों को तय सीमा में पूरा करने के भी निर्देश दिए। नेगी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी सहित कई अन्य समस्याओं पर गौर करते हुए सभी जगह समान विकास किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर को-ऑपरेटिव बैंक प्रदेश उपाध्यक्ष पीतांबर दास नेगी, निर्मल नेगी, प्रेम नेगी, प्रताप नेगी, कालजांग डोलमा नेगी, पनमा डमडुल नेगी, डोलमा छेरिंग नेगी, धर्म देव नेगी, नमज्ञाल कुमार नेगी, सचिव आंगचूक नेगी, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी, बाबूराम नेगी, चंद्रकांत नेगी, सामबल राम नेगी, छतर सिंह नेगी, गोपाल सिंह नेगी, प्रेम सिंह नेगी, आंगडुल नेगी, छेवांग राम नेगी, प्रताप सिंह नेगी, तोबज्ञा नेगी, डोनडुप नेगी, चंद्र सिंह नेगी, पदमचंद नेगी, दौर्जे मुरूप नेगी, सतीश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed