फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   180 vaccinations administered in school amid opposition from parents

Rampur News: अभिभावकों के विरोध के बीच स्कूल में लगे 180 टीके

Wed, 28 Aug 2024 03:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 28 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
180 vaccinations administered in school amid opposition from parents
शाहबाद। नगर के इस्लामियां जूनियर हाईस्कूल में मंगलवार को जेई टीकाकरण के दौरान अभिभावकों ने हंगामा करते हुए अपने बच्चों के टीकाकरण कराने से इन्कार कर दिया। इस बीच अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

जेई टीकाकरण के दौरान शाहबाद के इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल में टीकाकरण के दौरान अभिभावक सूचना पाकर पहुंच गए। अभिभावकों ने अपने बच्चों के टीके लगवाने से इंकार कर दिया। इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य नसीयत अली समेत स्कूल प्रबंधक ने अभिभावकों द्वारा टीकाकरण न कराने की सूचना शाहबाद एसडीएम सुनील कुमार को दे दी। एसडीएम सुनील कुमार तुरंत स्कूल पहुंच गए और तुरंत चिकित्साधीक्षक डॉ. मोहित रस्तोगी को बुला लिया। हंगामा इस कदर था कि मजबूरन पुलिस को भी बुलाना पड़ गया। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों से अभिभावकों की बहसबाजी भी हुई। अभिभावकों ने अपने बच्चों के टीका लगवाने से साफ इन्कार करते हुए बच्चों के बीमार होने का हवाला दिया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने और डॉक्टरों ने अभिभावकों को इस बीमारी के बारे में और इस टीकाकरण के महत्व के बारे में गंभीरता से बताया। लेकिन अभिभावक किसी भी दशा में टीका लगवाने के लिए राजी नहीं थे। चिकित्साधीक्षक डॉ. मोहित रस्तोगी ने बताया कि अन्य अभिभावकों को जब समझाया गया, तो उन्होंने टीका लगवाना शुरू कर दिया और इस बीच इस्लामिया स्कूल के अंदर करीब 180 बच्चों के टीके लगाए गए। इस मौके पर नसीयत अली, यूनिसेफ से शादाब अली, आसिफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed