फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   17thousand copies of up board checked

Rampur News: दूूसरे दिन मूल्यांकन की बढ़ी गति, 17 हजार कॉपियां चेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
17thousand copies of up board checked
रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन ने रविवार को गति पकड़ी। दोनों केंद्रों पर 17 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। पहली बार स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का कार्य कराया जा रहा है। दूसरे दिन 438 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाएं जांचने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में 309 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 8987 उत्तर पुस्तिकाएं जांची। यहां पर नियुक्त 304 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाएं जांचने नहीं पहुंचे। वहीं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र बने राजकीय रजा इंटर कॉलेज में दूसरे दिन 8760 उत्तर पुस्तिकाएं चेक की गईं। यहां पर नियुक्त 302 परीक्षकों में 168 ही शामिल हुए। सभी मूल्यांकन कक्षों में सीसीटीवी कैमरे संचालित रहे। मूल्यांकन शुरू हो जाने के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने मूल्यांकन केंद्रों पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है वह हर हाल में केंद्रों पर पहुंचकर योगदान करें। अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परिचय पत्र वाले शिक्षकों को ही केंद्र के अंदर प्रवेश मिलेगा। परीक्षकों को नियमानुसार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर उप नियंत्रक पर कार्रवाई की जाएगी। केंद्र में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन हाईस्कूल के परीक्षक को अधिकतम 50 उत्तर पुस्तिकाएं और इंटरमीडिएट के परीक्षक को अधिकतम 45 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के निर्देश बोर्ड की ओर से दिए गए हैं। मूल्यांकन का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। कोई भी परीक्षक शाम पांच बजे से पहले केंद्र नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed