फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   17roadways buses will used in rampur by election

Rampur News: उपचुनाव के लिए लगीं रोडवेज की 17 बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
17roadways buses will used in rampur by election
रामपुर। रामपुर सदर सीट पर उपचुनाव के लिए रोडवेज की 17 बसों को लगाया गया है। चुनाव शांति पूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए बड़ी तादाद में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। ऐसे में जवानों को लेकर आने से उनको वापस ले जाने के लिए रामपुर डिपो की बसों की सेवा ली जाएगी। वहीं, रोडवेज बसों की कमी से यात्रियों की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

रामपुर विधानसभा की सीट पर 05 दिसंबर को उपचुनाव होना है। मतगणना 08 दिसंबर को होगी। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पुलिस-प्रशासन मतदान की तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटे इसके लिए बाहर से अर्धसैनिक बलों को बुलाकर उनकी तैनाती की जाएगी। इसके लिए रामपुर डिपो की 17 बसों को लगाया गया है। इनमें डिपो से 10 बसों को रवाना किया जा चुका है जबकि 07 बसें 27 नवंबर को यहां से रवाना हो जाएंगी। ये बसें अर्धसैनिक बलों को यहां पर लेेेकर आएंगी और फिर मतगणना बाद यहां से उनको लेकर चली जाएंगी। रोडवेज के पास इस समय 71 बसें हैं। बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी होनी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed