{"_id":"5b4e3ba44f1c1b8f568b4e1d","slug":"171531853732-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा इंजीनियर ने प्रधानमंत्री से सम्मान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा इंजीनियर ने प्रधानमंत्री से सम्मान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। नेक और मजबूत इरादों के साथ कुछ करने का जज्बा हो तो इंसान उम्र का मोहताज नहीं रहता। युवा जोश के साथ कुछ कर गुजरने के इसी जज्बे ने जिले के एक छोटे से गांव नवदिया के युवा को प्रधानमंत्री से सम्मान दिलवाया है। इंजीनियर की शिक्षा ग्रहण करने के बाद इस युवा ने इंजीनियर के रूप में नौकरी छोड़कर रक्तदान, पौधरोपण और बेटी बचाओ मुहिम को इस जुनून के साथ आगे बढ़ाया कि आज इस युवा केे प्रेरणास्रोत युवा के रूप में चयनित किया गया और पीएम ने सम्मानित किया।
मिलक क्षेत्र के नवदिया गांव निवासी इंजीनियर नलिन सिंह ने वाईडी फाउंडेशन की ओर से न्यूज इंडिया कॉन्क्लेव के तहत पांच श्रेणियों में पूरे देश में हुए सर्वे में प्ररेणास्रोत युवा का सम्मान हासिल किया है। सर्वे में आदर्श ग्राम सम्मान, आधुनिक किसान, ग्राम उद्यमी, प्रेरणास्रोत युवा और ग्राम मित्र युवा की श्रेणी में पूरे देश में नामांकन किए गए थे। इसके बाद वोटिंग व कार्यों के आधार पर इन श्रेणियों में श्रेष्ठ व्यक्ति को चुना गया। इंजीनियर नलिन सिंह के प्रेरणास्रोत युवा चुने जाने के बाद सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया। नलिन सिंह को दस हजार से अधिक युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने, पौधरोपण में विशेष कार्य करने, बेटी होने पर संबंधित परिवार को प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक मदद करने के साथ ही नियमित रूप से हर साल तीन-चार बार रक्तदान करने के लिए नामांकित कर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मान प्राप्त कर नलिन सिंह ने उन्हें वाटर रिचार्जिंग प्वाइंट के अपने अगले अभियान के बारे में भी बताया। जिसमें प्रधानमंत्री ने उत्सुकता जताई है।
विज्ञापन