फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बूथों पर नहीं है बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था

बूथों पर नहीं है बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
बूथों पर नहीं है बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था

विज्ञापन
रामपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट आंजनेय कुमार सिंह ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं के संबंध में मतदान स्थलों और केंद्रों के पास रहने वाले स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की, जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा बूथों पर शौचालय, पेेयजल बिजली आदि की व्यवस्था उपलब्ध न होने के बारे में बताया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है कि संबंधित समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आवंटित मतदान स्थलों व केन्द्रों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लेंगे कि मतदान स्थलों और केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं और यदि नहीं हैं तो समयान्तर्गत पूर्ण कराए जाने सम्बन्धी कार्यवाही करते हुए अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि रैंडम चेकिंग के दौरान स्थिति विपरीत पाई गई, जो निर्वाचन आयोग एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन माना जाएगा। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले समस्त मतदान स्थलों का भ्रमण कर सुनिश्चित कर लेंगे कि मतदान स्थलों पर समस्त न्यूनतम सुविधाएं हैं अथवा नहीं यदि किसी मतदान स्थल व केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होना पाई जाती हैं तो संबंधित विभागाध्यक्ष को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करेंगे। ताकि, मतदान के दौरान किसी भी मतदान कर्मी अथवा मतदाता को मतदेय स्थल पर किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त यह भी सुनिश्चित करेंगे कि यदि मेरे भ्रमण के दौरान किसी भी बूथ पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होना नहीं पाई जाती है या बूथ का भ्रमण किया जाना नहीं पाया जाता है तो इसके लिए सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed