फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   किसानों में सरकार को लेकर आक्रोश, समर्थन मूल्य पर भी जताया असंतोष

किसानों में सरकार को लेकर आक्रोश, समर्थन मूल्य पर भी जताया असंतोष

Sat, 06 Oct 2018 01:40 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
किसानों में सरकार को लेकर आक्रोश, समर्थन मूल्य पर भी जताया असंतोष
रामपुर। दिल्ली सीमा पर किसान क्रांति पदयात्रा के दौरान किसानों पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर किसानों में रोष बरकरार है। भारतीय किसान यूनियन असली की लालू नगला में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने एक बार फिर किसानों के साथ छल किया है। गेहूं के समर्थन मूल्य में 105 रुपये की मामूली वृद्धि कर ढिंढोरा पिटवाया जा रहा है। वहीं एनपीके के कट्टे पर तीन सौ रुपये बढ़ाकर किसान की कमर तोड़ दी है। केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर लाठीचार्ज को किसान भूले नहीं हैं, और सरकार ने एक और किसान विरोधी फैसला ले लिया। कहा कि पंजाब नेशनल बैंक चमरौआ में पिछले 6 महीने से किसानों के क्रेडिट कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं। पंचायत में सहादत, जुल्फिकार, इरशाद अली पाशा, जमाल खान, नावेद, सुलेमान, मुनेश सागर आदि तमाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed