फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गैस रिसाव की आशंका से सहमे लोग

गैस रिसाव की आशंका से सहमे लोग

Tue, 14 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
गैस रिसाव की आशंका से सहमे लोग
दढ़ियाल। 12 अक्टूबर 2016 को ग्राम सरकथल के पास इसी हाइवे पर एक गैस से भरा कैप्सूल पलटा था। कैप्सूल उठाते समय अचानक तीव्रता से गैस का रिसाव होने से तीन दिन तक अफरातफरी का माहौल रहा था । यहां तक कि आस पास के आधा दर्जन ग्रामों में लोगो के घरों में चूल्हे तक नहीं जले थे द्य लोगों को रिश्तेदारों के यहां से खाना मंगाना पड़ा था। स्कूल कालेज भी बंद कर दिए गए थे। वह घटना याद कर लोग आज भी सहम जाते हैं। सोमवार को हाइवे किनारे कैप्सूल पलटने पर कस्बे के लोग सरकथल की घटना को याद कर सहम गए। बाद में गैस रिसाव नहीं होने से उन्हें राहत मिली।
विज्ञापन

दो वर्षो में कैप्सूल पलटने की तीसरी घटना
दढ़ियाल। पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में गैस कैप्सूल पलटने की यह तीसरी घटना है। 12 अक्टूबर 2016 को सरकथल के पास कैप्सूल पलटने के एक साल बाद 9 नबंबर 2017 को भी दढ़ियाल मुंशीगंज के बीच हाइवे पर कैप्सूल पलटा था। सोमवार को तीसरी बार क्षेत्र में कैप्सूल पलटने की घटना से लोगों में आक्रोश हैं लोगों का आरोप है कि कैप्सूल के अधिकांश चालक नशे में ड्राइविंग करते हैं जिसके चलते कैप्सूल पलटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं द्य महारानी लक्ष्मीबाई महाविधालय के प्रबंधक दिनेश चौहान व दढ़ियाल एहतमाली प्रधान मेहबूब अहमद सहित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से नशे में कैप्सूल चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed