{"_id":"5b5f5fa74f1c1b52748b7ce0","slug":"161532977063-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले देश का पैसा तो वापस लाइए: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले देश का पैसा तो वापस लाइए: आजम
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री के इस बयान पर निशाना साधा है कि हमें पता है, कौन किसके हवाई जहाज में धूमता है। उन्होंने कहा है कि अपनी बुराइयों को छुपाने के लिए दूसरे के गिरेबान में नहीं झांका जाता है। जो एतराज उन पर हो रहे हैं, उसका वह जवाब दें। अगर पूर्व के लोग ऐसे नहीं होते, जिन पर आज वह बातें कर रहे हैं तो आज वह सत्ता में कैसे आते। वह भी वहीं काम कर रहे हैं जो सत्ता से जाने वालों ने किया।
प्रधानमंत्री ने रविवार को लखनऊ में आयोजित इंवेस्टर्स समिट में बातों ही बातों में कई लोगों पर निशाना साधा था। आजम खां सोमवार को अपने आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि देश को भी मालूम है कि कौन क्या करता है। चार साल बीतने बाद बताने की जरुरत नहीं है। कौन क्या कर रहा है। सब को मालूम है। ना इन सफाइयों से कोई काम चलने वाला है। नौकरी दें, नौजवानो को नौकरी दें, रोजगार दें काम दें। कहा कि देश का पैसा जो लूट कर उनके दोस्त विदेश चले गए हैं। उसे वापस लाएं। आजम ने प्रधानमंत्री को सलाह दी कि दोस्ती कम करें, देश में ज्यादा रहें। लखनऊ में रविवार को आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में मंच से प्रधानमंत्री द्वारा अमर सिंह का नाम लेने पर भी आजम खां ने निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री जी को इस स्तर से थोड़ा दूर रहना चाहिए।