{"_id":"5b4e3c9e4f1c1b1e308b558c","slug":"161531853982-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन ही धड़ाम हो गया पालिथीन के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन ही धड़ाम हो गया पालिथीन के खिलाफ अभियान
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/स्वार। पॉलिथीन को लेकर निकायों की ओर से शुरू किया गया अभियान दूसरे दिन ही दम तोड़ गया। रामपुर और स्वार समेत कई इलाकों में पॉलिथीन को लेकर मंगलवार को अभियान नहीं चलाया गया। लिहाजा पॉलिथीन का इस्तेमाल अभी भी धड़ल्ले से होता हुआ दिखा।
प्रदेश सरकार द्वारा 15 जुलाई से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है,जिसके बाद डीएम के आदेश के बाद निकायों में अभियान चलाया जाना था। रामपुर समेत कई निकायो ने सोमवार को अभियान चलाया,लेकिन मंगलवार को यह अभियान टांय-टांय फुस्स हो गया। शहर में पालिका की ओर से कोई अभियान नहीं चलाया गया। पॉलिथीन का इस्तेमाल मंगलवार को भी ठेलों से लेकर दुकानों तक पर होते हुए मिला। दूसरी ओर से स्वार में सोमवार को पालिका अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा, तहसीलदार श्रीकृष्ण गोपाल मिश्रा ने पुलिस बल को साथ लेकर नगर में पॉलिथीन की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया था और दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत देते हुए पकड़े जाने पर अर्थ दंड वसूलने के साथ विधिक कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी थी । मंगलवार को चलाये गए अभियान का कुछ दुकानदारों पर तो असर दिखाई दिया जबकि ज्यादातर दुकानों पर पॉलिथीन का प्रयोग होता रहा । पालिका प्रशासन द्वारा दूसरे दिन पॉलिथीन की धरपकड़ को लेकर कोई अभियान नही चलाया गया । स्वार नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई है । अब अचानक दुकानों पर छापा मार कार्रवाई कर जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी ।