{"_id":"5b43ae934f1c1ba1288b5905","slug":"161531162259-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: परास्नातक में पहले दिन धीमी रही प्रवेश की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: परास्नातक में पहले दिन धीमी रही प्रवेश की रफ्तार
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। राजकीय रजा डिग्री कालेज में परास्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन काफी कम छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। अधिकतर छात्र-छात्राओं ने सिर्फ मेरिट लिस्ट में अपना नाम ही देखा। कालेज प्रशासन ने मंगलवार से प्रवेश प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई है।
स्नातक प्रथम वर्ष के साथ ही सोमवार से परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं विवि के आदेशानुसार स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। पिछले दिनों विवि ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को आनलाइन पंजीकरण से लेकर इच्छित कालेज में आवेदन व प्रवेश लेने के लिए 15 जुलाई तक समय बढ़ा दिया गया था। जिसके बाद पहले चरण में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सोमवार से स्नातक प्रथम वर्ष में पंजीकरण शुरू हो गए। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी सैयद अब्दुल वाहिद शाह ने सोमवार से एमए हिन्दी, एमए अंग्रेजी, एमए राजनीति शास्त्र, एमए अर्थशास्त्र, एमए उर्दू आदि विषयों के साथ ही एमकॉम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि पहले दिन काफी कम प्रवेश हुए अधिकतर छात्र-छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में अपना नाम ही देखा। साथ ही स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।