फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   आजम ने भाजपाइयों के जख्मों पर लगाया तीन लाख का मरहम

आजम ने भाजपाइयों के जख्मों पर लगाया तीन लाख का मरहम

Sat, 02 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
आजम ने भाजपाइयों के जख्मों पर लगाया तीन लाख का मरहम
आजम ने भाजपाइयों के जख्मों पर लगाया तीन लाख का मरहम
विज्ञापन

लीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा सुंदरीकरण को आजम ने दिए तीन लाख
विधायक निधि से सुंदरीकरण कराने का प्रशासन को भेजा प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। प्रतिमा प्रकरण में अब भाजपाइयों के आगे हास्यास्पद स्थिति पैदा हो गई है। पूर्व मंत्री आजम खां ने भाजपाइयों को एक और झटका देते हुए पुराने स्थान पर लगी पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा के स्थल का सुंदरीकरण कराने के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने सीडीओ को विधायक निधि से काम कराने की मंजूरी दे दी है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा प्रकरण में सपाई और भाजपाई आमने- सामने हैं। अंबेडकर पार्क के सामने प्रतिमा लगाए जाने के काम को प्रशासन द्वारा रोक देने के बाद भाजपाई व सपाई आमने-सामने हैं। पूर्व मंत्री आजम खां द्वारा प्रतिमा वाले स्थान पर हाईकोर्ट के स्थगनादेश का हवाला दिया गया था। इसके बाद प्रशासन ने प्रतिमा का निर्माण रुकवा दिया था। प्रशासन के इस फैसले के बाद भाजपाई गुस्से में है। हालांकि इस फैसले से जहां प्रशासन की किरकिरी हुई है, वहीं दूसरी ओर भाजपाइयों को भी झटका लगा है। आजम ने कल जहां प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए भाजपाइयों को भी नसीहत दी थी। अब इस प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। पूर्व मंत्री आजम खां ने अब भाजपाइयों के जख्म पर तीन लाख का मरहम लगाया है। पूर्व मंत्री ने डीएम आवास के पास 12 साल पहले लगवाई गई प्रतिमा का ही सुंदरीकरण कराने को कहा है। उन्होंने इसके लिए सीडीओ को पत्र लिखकर यहां पर लगी प्रतिमा का सुंदरीकरण कराने के लिए तीन लाख रुपये विधायक निधि से देने की बात कही है। आजम ने सीडीओ को पत्र लिखकर कहा है कि प्रतिमा जिस स्थान पर स्थापित है वह स्थान रामपुर में प्रवेश का मुख्य स्थान है,लेकिन इसका रखरखाव ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। इसलिए इस प्रतिमा का सुंदरीकरण करा दिया जाए। इसके लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये प्रतिमा के सुंदरीकरण के लिए दे दिए जाएं।000
विज्ञापन


प्रतिमा की फिक्र छोड़,यूनिवर्सिटी की फिक्र करें आजम
रामपुर। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि पूर्व मंत्री आजम खां ने प्रशासन को हाईकोर्ट का स्टे का झूठा हवाला देते हुए प्रशासन से प्रतिमा लगाने का काम रोका है। यदि आजम के पास हाईकोर्ट का कोई स्टे आर्डर है तो उसे वह सार्वजनिक करें। कहा कि प्रतिमा को स्थापित कराया जाएगा। कहा कि आजम जौहर यूनिवर्सिटी में दबी शत्रु संपत्ति की फिक्र करें। क्योंकि यह शत्रु संपति अब उनके हाथ से जाने वाली है। उन्होंने कहा कि आजम खां झूठ बोल रहे हैं, उनके खिलाफ झूठ बोलने का मुकदमा लिखाएंगे। इस मौके पर वीर सिंह राठौर, विष्णु रावत, धर्मेंद्र गुप्ता, अंकित गुप्ता, डालचंद्र, लालाराम, गणेशी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


(संबंधित खबरें और मिलेंगी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed